Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रशासनिक परिषद ने जम्मू में प्रमुख पर्यटक आकर्षण को दी मंजूरी

September 14, 2023

प्रशासनिक परिषद ने जम्मू में प्रमुख पर्यटक आकर्षण को दी मंजूरी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में यहां हुई प्रशासनिक परिषद (एसी) ने जम्मू रोपवे परियोजना के पीरखो स्टेशन से जम्मू में मुबारक मंडी हेरिटेज कॉम्प्लेक्स तक ऊर्ध्वाधर लिफ्ट की स्थापना के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी। यह परियोजना 27 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर पूरी की जाएगी।

वर्टिकल लिफ्ट की स्थापना मुबारक मंडी हेरिटेज कॉम्प्लेक्स को जम्मू रोपवे परियोजना के पीरखो स्टेशन और अन्य पर्यटक/तीर्थ स्थानों से जोड़ेगी, जिससे एक संपूर्ण पर्यटक/तीर्थ सर्किट उपलब्ध होगा। यह सर्किट जम्मू रोपवे प्रोजेक्ट, पीरखो मंदिर, महामाया मंदिर, बाहु किला, बाग-ए-बाहु और भावे माता जी मंदिर जैसे आसपास के स्थानों पर जाने वाले पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए बहुत सुविधाजनक होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें