Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amritsar: विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

February 7, 2025

Amritsar: विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Amritsar Vigilance Bureau : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अमृतसर शहर के पटवारी रवि प्रकाश को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आरोपी को अमृतसर शहर के न्यू मोहिनी पार्क निवासी परमजीत सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसके कर्ज की राशि को सही करने के बदले में 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग की है, जो कि राजस्व रिकॉर्ड में गलती से 9 लाख रुपये के बजाय 90 लाख रुपये लिख दी गई थी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर रेंज की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उक्त पटवारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले में आगे की जांच विजिलेंस ब्यूरो यूनिट अमृतसर द्वारा की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें