Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग में लश्कर के दो आतंकवादियों को ‘घेरा’

September 14, 2023

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग में लश्कर के दो आतंकवादियों को ‘घेरा’

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अनंतनाग जिले में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को ‘घेर’ लिया है। अनंतनाग में एक दिन पहले मुठभेड़ में सुरक्षा बल के तीन अधिकारी शहीद हो गए थे। कश्मीर जोन पुलिस ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर बताया, ”कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक और डीएसपी हुमायूं भट, जिन्होंने इस अभियान के दौरान सामने से नेतृत्व करते हुए अपने प्राणों की आहूति दी, उनकी अटल वीरता को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए हमारी सेनाएं उजैर खान सहित लश्कर के दो आतंकवादियों को घेरने में दृढ़ संकल्प के साथ जुटी हुई हैं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें