Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

विभिन्न सभ्यताओं के बीच पारस्परिक समझ व समादर की प्रशंसक रही है चीनी सभ्यता: शी चिनफिंग

September 14, 2023

विभिन्न सभ्यताओं के बीच पारस्परिक समझ व समादर की प्रशंसक रही है चीनी सभ्यता: शी चिनफिंग

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने गुरुवार को वर्ष 2023 पेइचिंग संस्कृति मंच को बधाई पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि चीनी राष्ट्र की पुरानी श्रेष्ठ पारंपरिक संस्कृति है ,जो प्राचीन समय से ही खुली व समावेशी बनी रहती है । चीनी सभ्यता हमेशा विभिन्न सभ्यताओं के बीच पारस्परिक समझ व आदर की प्रशंसा करती आयी है।
उन्होंने कहा कि पेइचिंग का लंबा इतिहास है ।वह चीनी सभ्यता की निरंतरता ,नवाचार ,एकीकरण ,समावेश और शांति का साक्षी है ।चीन पेइचिंग का प्राचीन राजधानी और राष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र होने का लाभ उठाकर विश्व के विभिन्न इलाकों के साथ सांस्कृतिक आदान प्रदान मजबूत कर एक साथ सांस्कृतिक विकास ,सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा ,विभिन्न सभ्यताओं के बीच पारस्परिक सीख बढ़ाने और वैश्विक सभ्यता पहल करने को तैयार है ताकि मानवता के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में सांस्कृतिक शक्ति डाली जाए।
ध्यान रहे वर्ष 2023 पेइचिंग संस्कृति मंच 14 सितंबर को उद्घाटित हुआ ,जिस का मुख्य विषय श्रेष्ठ संस्कृति संभालकर आदान प्रदान तथा सहयोग बढ़ाना है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें