Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

मरने के कुछ देर बाद ही जिन्दा हो गया यह शख्स, पुर्नजन्‍म को लेकर किए बड़े दावे

September 15, 2023

मरने के कुछ देर बाद ही जिन्दा हो गया यह शख्स, पुर्नजन्‍म को लेकर किए बड़े दावे

नई दिल्ली : भारतीय मूल के 60 वर्षीय शिव ग्रेवाल ने बेहद ही चौंकाने वाले दावे किए हैं। उसका दावा है कि वह मरने के बाद फिर से जिंदा हो गया। उसने अपनी इस कहानी से लोगों को हैरत में डाल दिया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शिव ग्रेवाल ने यह दावा किया है कि उसने मरने के बाद स्वर्ग को देखा। इतना ही नहीं उसने चांद और उल्‍कापिंड को देखने का भी दावा किया। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेवाल ने जो भी दावें किए हैं वह 10 साल पुरानी बात है। लेकिन उन्‍होंने इसे हाल ही में पीए रियल लाइफ के साथ शेयर किया है।

ग्रेवाल के अनुसार, 9 फरवरी, 2013 को लंदन में वह अपने घर के पास पत्नी एलिसन के साथ दोपहर का भोजन कर रहा था। जिसके बाद उसे दिल का दौरा पड़ा। उसकी पत्नी ने तुरंत एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रेवाल ने अपने सात मिनट के अनुभव को सांझा करते हुए पीए रियल लाइफ को बताया कि, “मुझे किसी तरह पता था कि मैं मर चुका हूं।” “मैंने महसूस किया कि चीज़ें मेरे शरीर से बिल्कुल अलग हैं। यह ऐसा था जैसे मैं शून्य में था लेकिन भावनाओं और संवेदनाओं को महसूस कर सकता था।

उन्होंने आगे दावा किया कि ऐसा महसूस हो रहा था कि मेरे पास कोई शरीर नहीं है। मुझे लग रहा था कि मैं कुछ-कुछ पानी में तैर रहा हूं। उन्होंने अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा कि जैसा कि आप भारहीन महसूस करते हैं और भौतिक दुनिया से अलग हो जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक समय, मैं चंद्रमा पर यात्रा कर रहा था और मैं उल्कापिंड और संपूर्ण अंतरिक्ष देख सकता था। लेकिन मैं उन चीजों को देखना नहीं चाहता था। उन्होंने कहा कि वह अपने शरीर और अपने समय के साथ-साथ अपनी पत्नी के पास लौटना चाहता थे। वह जीवित रहना चाहते थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें