Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

2 महीने बाद टिक्कर खमाडी सड़क जवाड़ला के पास हुआ बहाल, लोग को मिली राहत

September 16, 2023

2 महीने बाद टिक्कर खमाडी सड़क जवाड़ला के पास हुआ बहाल, लोग को मिली राहत

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : शिमला जिला के ननखरी क्षेत्र की टिक्कर खमाडी सड़क जवाड़ला के पास वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बहाल हो चुकी हैं। जानकारी देते हुए सहायक अभियंता ननखरी राहुल ने बताया कि बीते महीने 10 जुलाई को भारी आपदा के कारण यह मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से ज्वाड़ला के पास बंद हो चुका था। इसके उपरांत विभाग की टीम द्वारा इस युद्ध स्तर पर कार्य करना शुरू किया और आज सभी तरह के वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है।

ऐसे में उन्होंने कार्य करने वाली टीम को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि यहां पर कार्य करना काफी मुश्किल हो रहा था। फिर भी विभाग की टीम ने इस मार्ग को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया और इस मार्ग को आज यातायात के लिए पूरी तरह से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस मार्ग पर अब एचटीसी की बस जल्द ही इस मार्ग पर एचटीसी की बस भी चलेगी।

वहीं बता दें की 2 महीने के बाद टिक्कर खमाडी सड़क खुलने से क्षेत्र के लोगों ने भी राहत की सांस ली हैं। वहीं टिक्कर खमाडी सड़क ननखरी क्षेत्र के लोगों की लाइफ लाइन मानी जाती हैं। यह सड़क दो महीने से बंद पड़ी हुई थी। ऐसे में क्षेत्र के लोगों व बागवानों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन आज यह मार्ग पूरी तरह से जवाड़ला के पास बहाल हो चुका है, ऐसे में क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है और लोक निर्माण विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें