Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग का नॉर्थईस्टर्न विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों को जवाबी पत्र

September 16, 2023

शी चिनफिंग का नॉर्थईस्टर्न विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों को जवाबी पत्र

 

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति और चीनी फौजी आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने 15 सितंबर को नॉर्थईस्टर्न विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों और छात्रों को जवाब पत्र भेजा, नॉर्थईस्टर्न विश्वविद्यालय की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर सभी शिक्षकों, छात्रों, कर्मचारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। शी चिनफिंग ने जवाबी पत्र में कहा कि अपनी स्थापना के बाद से, नॉर्थईस्टर्न विश्वविद्यालय ने बड़ी संख्या में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को विकसित किया है और देश और राष्ट्र के लिए सकारात्मक योगदान दिया है।

शी चिनफिंग ने जोर देते हुए कहा कि एक नए शुरुआती बिंदु पर खड़े होकर, मुझे उम्मीद है कि नॉर्थईस्टर्न विश्वविद्यालय पार्टी की शिक्षा नीति को पूरी तरह से लागू करेगा, सुधार और नवाचार जारी रखेगा, राष्ट्रीय रणनीतिक जरूरतों पर ध्यान देने के साथ उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिभाओं को विकसित करेगा, लगातार उच्च स्तरीय वैज्ञानिक अनुसंधान परिणाम जारी करेगा, ताकि पूर्वोत्तर चीन के व्यापक पुनरुद्धार को बढ़ावा दिया जा सके और चीनी शैली के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए नए और बड़े योगदान दिए जा सकें।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें