Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

गगरेट में एक और पार्सल से 25 हजार नशीली टेबलेट बरामद

September 16, 2023

गगरेट में एक और पार्सल से 25 हजार नशीली टेबलेट बरामद

गगरेट (देवेंद्र सूद): गगरेट में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा पकड़ी गई प्रतिबंधित नशीली दवाओं के मामले में पुलिस ने एक और पार्सल बरामद किया है पुलिस ने पार्सल को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गगरेट के आर्मी मैदान में पुलिस ने शनिवार को भी प्रतिबंधित नशीली दवाओं को एक और पार्सल बरामद किया है। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी अर्जित सेन ठाकुर, डीएसपी डॉ वसुधा सूद व थाना प्रभारी गगरेट सन्नी गुलेरिया मौके पर पहुंचे और दिल्ली से आई ट्रांसपोर्ट की गाड़ी से पार्सल की जाँच की गई तो उसमें से 25 हजार ट्रोमाजोल टेबल बरामद हुई जबकि इसके साथ लगाए गए बिल में मास्क आदि लिखा था पुलिस ने इस मामले में पहले ही 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। इससे पहले एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने वीरवार को 28560 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए थे इस मामले में अब तक कुल 53560 नशीली दवाएं बरामद की जा चुकी है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य मामले में पुलिस ने 210 शराब कि पेटियां के मामले में पार्षद वीरेंद्र बिंदु और उसकी पत्नी मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है पुलिस आरोपियों की संपति की जाँच भी कर रही है

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें