Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

20वां चीन-आसियान एक्सपो उद्घाटित, चीनी प्रधानमंत्री ने दिया भाषण

September 17, 2023

20वां चीन-आसियान एक्सपो उद्घाटित, चीनी प्रधानमंत्री ने दिया भाषण

 

20वां चीन-आसियान एक्सपो 17 सितंबर को दक्षिण चीन में स्थित क्वांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी नाननिंग में उद्घाटित हुआ। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण दिया। कंबोडिया, लाओस, मलेशिया, और वियतनाम के प्रधानमंत्री, इंडोनेशिया के उप राष्ट्रपति, थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री, आसियान महासचिव, और चीन व आसियान देशों और क्षेत्रों के व्यापार एवं उद्योग प्रतिनिधियों सहित लगभग 1200 लोगों ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने अपने भाषण में कहा कि चीन-आसियान संबंध एशिया-प्रशांत में क्षेत्रीय सहयोग का सबसे सफल और जीवन शक्ति से ओतप्रोत मॉडल बन गए हैं। यह स्थिति कड़ी मेहनत से जीती गई है और यह विभिन्न पक्षों के समान प्रयासों का परिणाम है। इसका सार राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा उल्लिखित चार शब्दों पर केंद्रित है, जो कि “सौहार्द, ईमानदारी, लाभ और सहिष्णुता” है।उन्होंने कहा कि उपरोक्त चार शब्द न केवल चीन की परिधीय कूटनीति का मूल अभिविन्यास हैं, बल्कि अच्छे पड़ोसी और मित्रता में रहने का तरीका भी हैं। ये हमारे लिए एक साथ बेहतर भविष्य बनाने के लिए महत्वपूर्ण साधन भी हैं।

ली छ्यांग के अनुसार, चीन आसियान के साथ संस्कृति, पर्यटन, युवा आदि क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना, सभी आसियान देशों के साथ मिलकर वचनों का पालन करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का विकास करना, अधिक स्थिर और सुचारू क्षेत्रीय औद्योगिक व आपूर्ति श्रृंखला बनाने के लिए आसियान देशों से लाभप्रद और विशिष्ट उत्पादों के आयात का विस्तार करना चाहता है। इसके साथ ही, चीन “बेल्ट एंड रोड” पहल के संयुक्त निर्माण और विभिन्न देशों की विकास रणनीतियों के बीच बेहतर एकीकरण को बढ़ावा देगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें