Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लाओस के प्रधानमंत्री ने “बेल्ट एंड रोड” पहल की सराहना की

September 17, 2023

लाओस के प्रधानमंत्री ने “बेल्ट एंड रोड” पहल की सराहना की

 

16 सितंबर को, 20वें चीन-आसियान एक्सपो के उद्घाटन समारोह में भाग लेने वाले लाओ प्रधानमंत्री सोनेक्से सिपांडोन ने “बेल्ट एंड रोड” पहल की काफ़ी सराहना की। उन्होंने कहा कि “बेल्ट एंड रोड” पहल से चीन और आसियान देशों को ठोस लाभ हुआ है और दोनों पक्षों ने निवेश, व्यापार, संस्कृति और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में बहुत अच्छे सहयोग परिणाम हासिल किए हैं।

सोनेक्से ने पत्रकारों के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि चीन-लाओस रेलवे ने लाओ लोगों को लाभ पहुंचाया है और कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए “बेल्ट एंड रोड” पहल के ढांचे के तहत चीन और आसियान देशों के बीच एक ऐतिहासिक सहयोग परियोजना बन गई है। भविष्य में, कई लोग दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए चीन-लाओस रेलवे का उपयोग करेंगे, जिससे चीन और आसियान देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक व व्यापारिक सहयोग और मजबूत होगा।

उनका मानना है कि चीन-आसियान एक्सपो एक बहुत अच्छा मंच है, जो लाओस और अन्य आसियान देशों के लिए अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ावा देने के लिए अच्छी स्थिति तैयार करता है। चीन-आसियान एक्सपो में भाग लेने से लाओ कंपनियों को चीन और अन्य आसियान देशों की बाजार जरूरतों की गहरी समझ होती है और लाओ उत्पादों को “वैश्विक होने” में मदद मिलती है। बता दें कि 20वां चीन-आसियान एक्सपो 16 से 19 सितंबर तक चीन के क्यांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी नाननिंग में आयोजित हो रहा है। मौजूदा एक्सपो “बेल्ट एंड रोड” पहल के संयुक्त निर्माण की 10वीं वर्षगांठ के साथ मेल खाता है।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें