Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में PM मोदी के जन्म दिवस पर जिला भाजपा द्वारा टौणी देवी मंदिर में किया गया कार्यक्रम

September 17, 2023

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में PM मोदी के जन्म दिवस पर जिला भाजपा द्वारा टौणी देवी मंदिर में किया गया कार्यक्रम

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर जिला भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा का जिला स्तरीय आयोजन टौणी देवी में किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा ने की। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा सचिव व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुमित शर्मा शामिल रहे। सुमीत शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के बजट सत्र में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को लेकर बात की गई थी और इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर भी जिक्र किया था। इस योजना में 13000 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा, आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री के द्वारा लॉन्च किया गया है।कारीगरों को आर्थिक सहायता देना इस योजना का उद्देश्य है। इससे कारीगरों के पारंपरिक कौशल को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना के लाभार्थी को 15,000 रुपये का टूलकिट मिलेगा। इसके अलावा लाभार्थी को स्किल ट्रेनिंग के साथ 500 रुपये प्रति दिन के स्टाइपेंड का भी विशेष प्रावधान रहेगा प्रधानमंत्री मोदी जी अपने जन्मदिवस पर 13000 करोड़ की एक वृहद योजना समाज के उन विश्वकर्माओं के लिए लाई है जिन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में अपना अनुकरणीय योगदान दिया है। पीएम विश्वकर्मा योजना से सम्मान, सामर्थ्य, समृद्धि के ध्येय को पूरा करने का संकल्प मोदी जी ने लिया है, जिसका उदाहरण 18 कारगीरों के सामर्थ्य को डाक टिकट जारी कर उल्लेख किया।

ज़िला अध्यक्ष देसराज शर्मा ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए यह गौरव का विषय है कि उन्हें अनुराग ठाकुर के रूप में एक युवा एवं सशक्त सांसद मिला है। अनुराग ठाकुर ने अपने निजी खर्चे से कई कल्याणकारी योजनाएं आम जनता के लिए चलाई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की एंबुलेंस वैन भी अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम में 60 कामगारों को भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सम्मनित किया गया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें