Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्म ‘एनिमल’ का टीजर 28 सितंबर को होगा रिलीज

September 18, 2023

फिल्म ‘एनिमल’ का टीजर 28 सितंबर को होगा रिलीज

नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर कपूर की अगली फिल्म ‘एनिमल’ का टीजर 28 सितंबर को रिलीज होने वाला है। इस फिल्म में रणवीर का लुक जंगली चरित्र के रूप में दिखाया जाएगा।ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर खबर की पुष्टि करते हुए खुलासा किया, ‘‘रणबीर कपूर की‘एनिमल’का टीजर 28 सितंबर को आएगा।

टीम रणबीर कपूर के जन्मदिन पर एनिमल का टीजर का अनावरण करेगी। निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म एक दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में आएगी। इस जानकारी को फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया। ’’रणबीर कपूर अभिनीत और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म‘एनिमल’शुरुआत से ही 2023 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही है। फिल्म से रणबीर कपूर का लुक जारी होने के बाद से ही प्रशंसक बेहद उत्साहित हो गए हैं और अब फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रणबीर कपूर परिवार न केवल अपने ‘अच्छे लुक्स’ के लिए बल्कि अपनी बेदाग अभिनय क्षमताओं के लिए भी जाना जाता है। फिल्म‘एनिमल’में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, अभिनेता अनिल कपूर और बॉबी सहित अन्य कलाकारों ने भी अपनी-अपनी मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। हाल ही में फिल्म के टीजर की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की गई थी। फिल्म‘एनिमल’के रिलीज़ की तारीख एक दिसंबर निर्धारित की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें