Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ढालपुर में बीजेपी युवा मोर्चा ने मनाया सेवा पखवाड़ा, 30 युवाओं ने किया रक्तदान

September 18, 2023

ढालपुर में बीजेपी युवा मोर्चा ने मनाया सेवा पखवाड़ा, 30 युवाओं ने किया रक्तदान

जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के देव सदन में जिला कुल्लू भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया गया। तो वहीं सेवा पखवाड़ा के अवसर पर युवा मोर्चा के 30 युवाओं ने रक्तदान भी किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के सचिव पृथ्वीराज ठाकुर उपस्थित रहे। तो वहीं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने भी इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। वहीं इस दौरान पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी युवा कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। रक्तदान शिविर में उपस्थित प्रदेश भाजयुमो सचिव पृथ्वी राज ठाकुर ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण और मानवता का कार्य है, जिसमें व्यक्ति अपना रक्त देता है ताकि उस रक्त से जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद हो सके। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग भाग लिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर इस तरह का आयोजन सराहनीय है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आगामी 2 अक्टूबर तक इस तरह के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी गांव-गांव जाकर लोगों को इस पखवाड़े के बारे में जानकारी देंगे और केंद्र सरकार की नीतियों का भी प्रचार किया जाएगा।

भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने कहा की सेवा पखवाड़ा के तहत अब कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। वही देश के प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा समाज के लिए जो योजना लागू की है। उसके बारे में भी गांव गांव में जाकर इस काम से जुड़े हुए लोगों को जानकारी दी जाएगी। ताकि उन्हें इस योजना का विशेष रूप से लाभ मिल सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें