Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर अन्य राज्यों से कर रहा है बेहतर प्रगति : Manoj Sinha

September 18, 2023

जम्मू-कश्मीर अन्य राज्यों से कर रहा है बेहतर प्रगति : Manoj Sinha

श्रीनगरः केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि प्रदेश हर क्षेत्र में देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर प्रगति कर रहा है। उपराज्यपाल ने आज श्रीनगर के रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) द्वारा आयोजित 44वें पेट्रोलियम स्पोट्र्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) इंटर-यूनिट गोल्फ टूर्नामेंट के उद्घाटन पर कहा कि केन्द्रशासित प्रदेश देश के अन्य राज्यों की तुलना में हर क्षेत्र में बेहतर तरक्की कर रहा है।

सिन्हा ने कहा, कि ‘मैं जम्मू-कश्मीर में सभी गोल्फ खिलाड़यिों का स्वागत करता हूं।’’ उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर कई वर्षों की उथल-पुथल के बाद इससे बाहर निगल आया है और प्रदेश कई क्षेत्रों में देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि टूर्नामेंट निश्चित रूप से बेहतर ढंग से चलेगा और खिलाड़ी खेल भावना से खेलेंगे। खिलाड़यिों को यहां के लोग और उनका आतिथ्य भी पसंद आएगा। यहां रहने के दौरान कश्मीर के बारे में जो भी भ्रांतियां फैलायी गयी थीं, वह दूर हो जाएंगी।’’

उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि आप यहां जो समय बिताएंगे वह आपके लिए यादगार होगा।’’ उन्होंने कहा कि पिछले साल 1.28 करोड़ पर्यटक जम्मू-कश्मीर आए थे और इस वर्ष अगस्त तक 1.52 करोड़ यहां पहुंचे हैं। उम्मीद की जा रही है कि साल के अंत तक यह आंकड़ा 2.25 करोड़ तक पहुंच जाएगा। उपराज्यपाल ने कहा कि यहां जी20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक के सफल आयोजन के बाद केन्द्रशासित प्रदेश में विदेशी सैलानियों के आगमन में 59 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘पर्यटन के फलने-फूलने से दुनिया को यह संदेश जाता है कि जम्मू-कश्मीर में अब चीजें बदल गई हैं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें