Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवनिर्वाचित विधायक सुधाकर सिंह ने शपथ ली

September 18, 2023

नवनिर्वाचित विधायक सुधाकर सिंह ने शपथ ली

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को हाल में मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से निर्वाचित समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह को विधानसभा सदस्यता की शपथ दिलाई। विधानसभा के एक अधिकारी ने बताया कि उप चुनाव में निर्वाचित विधायक सुधाकर सिंह को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सदस्यता की शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 42,759 मतों के अंतर से पराजित किया था। निर्वाचन आयोग के अनुसार सिंह को कुल 1,24,427 मत मिले जबकि चौहान के पक्ष में 81,668 मतदाताओं ने मतदान किया। सपा के टिकट पर 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में यह सीट जीतने वाले दारा सिंह चौहान के जुलाई में इस्तीफा देने के बाद यहां उपचुनाव जरूरी हो गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें