Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nawaz Sharif के ड्राइवर ने असुविधाजनक सवाल पूछने पर महिला के साथ की ये हरकत, Video Viral

September 18, 2023

Nawaz Sharif के ड्राइवर ने असुविधाजनक सवाल पूछने पर महिला के साथ की ये हरकत, Video Viral

लंदनः सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के ड्राइवर ने कथित तौर पर एक महिला पर थूक दिया, जिसने यहां उनकी कार रोकी थी और असहज करने वाली टिप्पणी की थी। कई सोशल मीडिया साइटों पर साझा किए गए वीडियो के मुताबिक, महिला ने उस कार की ओर हाथ हिलाकर रोकने को कहा, जिसमें पाकिस्तानी नेता आगे की सीट पर यात्रा कर रहे थे।

कार रुक गई और ड्राइवर ने खिड़की से सिर निकाला। महिला अपने मोबाइल फोन पर घटना को रिकॉर्ड कर रही थी, उसने कथित तौर पर नवाज शरीफ से पूछा कि क्या वह भ्रष्ट हैं? इसके बाद ड्राइवर ने महिला के चेहरे पर थूक दिया और खिड़की का शीशा चढ़ाकर चलता बना गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें