Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चिंतपूर्णी के अलोह में कार पर पहाड़ गिरने से कार में लगी आग

September 19, 2023

चिंतपूर्णी के अलोह में कार पर पहाड़ गिरने से कार में लगी आग

मंगलवार को हुई छःघंटे लगातार भारी बारिश ने तबाही मचाकर रख दी है जिसके चलते चिंतपूर्णी विधानसभा के अलोह में श्रदालु की एक कार पर पहाड़ जा गिरा जिस कारण कुछ ही देर में कार से धुआं निकलना शुरू हो गया और धीरे धीरे कार में लग गई जिससे सारी कार आग की चपेट में आ गई ।गनीमत ये रही कि कार में बैठा अकेला चालक तुरन्त कार से बाहर निकल गया था। ये हादसा सुबह नौ बजे के करीब जब भारी बारिश के दौरान टांडा रोड गांव बेलोबल जिला कपूरथला से राकेश कुमार अपनी ब्रीजा कार में बैठकर चिंतपूर्णी और बगलामुखी मन्दिर के लिए निकला हुआ था तो जब अलोह के पास मंसूरी होटल के पास सड़क के बीचों बीच पेड़ गिरा हुआ था जिस कारण काफी देर तक जाम लगा रहा तो इतने में राकेश ने सोचा कि जाम काफी देर बाद खुलेगा तो उसने इसी दौरान अपनी कार वापिस घर के लिए मोड़ ली लेकिन एक मोड़ आगे ही अचानक उसकी कार पर पत्थर गिरने लगे जिस पर चालक व कार का मालिक राकेश कुमार तुरन्त कार से बाहर निकल गया और जिसके तुरन्त बाद कार पर बड़े बड़े पत्थर गिर गए और कार में आग लगने से पूरी जल गई इस आग की घटना में कार मालिक का करीब 12 से 13लाख रुपए का नुकसान हुआ है वंही डी एस पी अम्ब वसुधा सूद ने बताया कि उन्हें जैसे ही कार में आग लगने की सूचना मिली थी उन्होंने तुरन्त चिंतपूर्णी और अम्ब पुलिस को मौके पर भेज दिया था।डी एस पी ने बताया कि कार में एक ही व्यक्ति सवार था जो कि पूरी तरह से सुरक्षित है

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें