Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

आठ घंटे से हो रही जोरदार बारिश से हर तरफ तबाही ही तबाही,कइयों के घरों में घुसा पानी

September 19, 2023

आठ घंटे से हो रही जोरदार बारिश से हर तरफ तबाही ही तबाही,कइयों के घरों में घुसा पानी

मंगलवार को सुबह चार बजे से लगातार हो रही बारिश पिछले आठ घंटो से लगी हुई है और इस बारिश से चिंतपूर्णी व इसके साथ लगती आधा दर्जन पंचायतों में लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है हालांकि सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते एस डी एम अम्ब ने ब्लॉक के सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में तुरन्त छुट्टी के आदेश दे दिए थे जिसके स्कूली बच्चों के परिजनों ने राहत की सांस ली।लगातार हो रही जोरदार बारिश से तलवाड़ा बाईपास पर भी कई जगह ल्हासे गिरने का समाचार आते रहे लेकिन चिंतपूर्णी पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तेद रही और इस भारी बारिश में भी हर स्थिति पर नजर रखी हुई थी।यही नहीं एस डी एम अम्ब विवेक महाजन और विधायक सुदर्शन सिंह बबलू इस बारिश के माहौल पर जंहा भी जरूरत पड़ी वंहा खुद तो पहुंच रहे थे साथ फोन पर भी हर विभाग के अधिकारियों के साथ संपर्क में रहकर विभाग के अधिकारीयों को मौके पर स्थिति का जायजा लेने भेज रहे हैं।बारिश के चलते पंचायत डूहल भटवालां,डूहल बंगवाला,ज्वाल,थनीकपुरा व अन्य कई पंचायतों में काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।एस डी एम अम्ब विवेक महाजन ने बताया कि वे सुबह से ही बारिश के दौरान सारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जंहा पर बारिश से ज्यादा नुकसान हुआ है या फिर बारिश की वजह से रास्ते बंद हैं उन्हें तुरन्त खुलवाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें