Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

माही श्रीवास्तव और नेहा राज का गाना नोज रिंग रिलीज

September 20, 2023

माही श्रीवास्तव और नेहा राज का गाना नोज रिंग रिलीज

मुंबई: अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका नेहा राज का नया गाना नोज रिंग रिलीज हो गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर नया भोजपुरी लोकगीत ‘नोज रिंग’ कर दिया गया है।इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव के पति बने एक्टर-कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल एक जगह बैठकर नोट गिन रहे हैं, तभी माही श्रीवास्तव वहां पहुंचती हैं और उनके हाथ में ढ़ेर सारा रुपया देखकर डायमंड जड़ा हुआ नोज रिंग लाने की डिमांड कर देती हैं। गाने में माही श्रीवास्तव कहती हैं कि ‘करेला कमाई जोगावेला धन हो, कबो ना राजा पुरावेला मन हो… खाना ना खाईब करे लागब हाला, लिआई दs रिंग डायमंड वाला… ‘नोज रिंग’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।इस गाने के गीतकार बेबी दुबे हैं। संगीतकार विक्की वॉक्स वीडियो निर्देशक विझेल, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें