Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

SpiceJet के विमान की खिड़की के शीशे में आई दरार, Kolkata Airport पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

September 20, 2023

SpiceJet के विमान की खिड़की के शीशे में आई दरार, Kolkata Airport पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

कोलकाताः स्पाइसजेट के एक विमान की खिड़की के शीशे में बुधवार को दरार देखी गई। इसके बाद विमान की नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में कुल 176 यात्री और छह केबिन-क्रू सवार थे। विमान बिना किसी को नुकसान पहुंचाए सुरक्षित उतर गया। हालांकि, इस घटनाक्रम से विमान में सवार लोगों में दहशत फैल गई थी।

पता चला है कि उक्त विमान एसजी-515 ने बुधवार सुबह 6.17 बजे कोलकाता हवाईअड्डे से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, इस बीच हवा में केबिन-क्रू को विमान की खिड़की के शीशे में दरार नजर आई। केबिन-क्रू ने इसकी जानकारी तुरंत पायलट को दी। इसके बाद बिना कोई जोखिम उठाए नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के हवाई-ट्रैफिक नियंत्रण से संपर्क किया और वहां इमरजेंसी लैंडिंग करने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने पर पायलट विमान को वापस कोलकाता ले गया और वहां लैंडिंग कराई। यात्री सुरक्षित उतर गए और जरूरी मरम्मत कार्य शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri News: 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, इस राज्य में 700+ पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें