Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिल्डिंग से गिरकर ‘3 इडियट्स’ के एक्टर अखिल मिश्रा की हुई मौत

September 21, 2023

बिल्डिंग से गिरकर ‘3 इडियट्स’ के एक्टर अखिल मिश्रा की हुई मौत

मुबंईः फिल्म जगत से लिए एक दुखद खबर सामने आई है। आमिर खान की ‘थ्री इडियट्स’ के एक्टर अखिल मिश्रा की बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई है। आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स में काम कर चुके एक्टर अखिल मिश्रा कानिधन हो गया है। एक्टर की उम्र महज 58 साल थी। 3 इडियट्स में उन्होंने लाइब्रेरियन दुबे का किरदार निभाया था। वहीं बताया जा रहा है कि मौत होने के बारे में अभी तक को कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि किचन में फिसलकर गिरने से उनकी मौत हुई है। वहीं एक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वो बालकनी में काम कर रहे थे और उनकी मौत हाईराइज बिल्डिंग से गिरने की वजह से हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें