Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, सशक्तिकरण के युग की हुई शुरुआत : PM मोदी

September 22, 2023

संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, सशक्तिकरण के युग की हुई शुरुआत : PM मोदी

नई दिल्ली: लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ ही भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत हुई है।उन्होंने कहा कि यह महज एक विधान नहीं है, बल्कि यह उन अनगिनत महिलाओं को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने हमारे देश को बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्र में एक निर्णायक क्षण! 140 करोड़ भारतीयों को बधाई। मैं उन सभी राज्य सभा सांसदों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए वोट किया। इस तरह का सर्वसम्मत समर्थन वास्तव में ख़ुशी देने वाला है।‘

उन्होंने आगे कहा, ‘संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, हम भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत करते हैं। यह महज एक विधान नहीं है, यह उन अनगिनत महिलाओं को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने हमारे देश को बनाया है। भारत उनके लचीलेपन और योगदान से समृद्ध हुआ है। आज हमें अपने देश की सभी महिलाओं की ताकत, साहस और अदम्य भावना की याद आती है। यह ऐतिहासिक कदम यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता है कि उनकी आवाज़ को और भी अधिक प्रभावी ढंग से सुना जाए।‘

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें