Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शार्क टैंक इंडिया 3 की शूटिंग शुरू, बिजनेस आइडियाज लेकर पहुंच रहे लोग

September 23, 2023

शार्क टैंक इंडिया 3 की शूटिंग शुरू, बिजनेस आइडियाज लेकर पहुंच रहे लोग

मुंबई: बिजनेस रियलिटी टेलीविजन सीरीज शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीजन के कैमरे ऑन हो गए हैं। तीसरे सीजन में अनुपम मित्तल, अमन गुप्ता, नमिता थापर, विनीता सिंह और अमित जैन निवेशकों के रूप में अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए दिखाई देंगे जो कंटेस्टेंट्स का टेस्ट लेंगे और उनके बिजनेस आइडिया जानेंगे।स्टैंड-अप कॉमेडियन राहुल दुआ भी बिजनेस डिस्कशन में लाफ्टर जोड़ते हुए एक बार फिर होस्ट की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

यह शो लोगों को अपने बिजनेस आइडियाज के साथ अनुभवी निवेशकों और बिजनेस एक्सपर्ट्स, जिन्हें द शार्क्‍स कहा जाता है, के साथ अपने एंटरप्रेन्योर ड्रीम को पूरा करने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा। यह शो अमेरिकी शो शार्क टैंक की भारतीय फ्रेंचाइजी है। यह एंटरप्रेन्योर को निवेशकों या शार्क के एक पैनल के सामने बिजनेस प्रेजेंटेशन देते हुए दिखाता है, जो तय करते हैं कि उनकी कंपनी में निवेश करना है या नहीं।

शो का पहला सीजन 20 दिसंबर 2021 से 4 फरवरी 2022 तक सोनी लिव और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित हुआ, और निवेशक अश्नीर ग्रोवर के वन लाइनर्स के आधार पर बनाए गए मीम्स के कारण बड़ा चर्चा का विषय बना।शार्क टैंक इंडिया 3 जल्द ही सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें