Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

एथलीटों ने हांगचो एशियाई खेलों की प्रशंसा की

September 24, 2023

एथलीटों ने हांगचो एशियाई खेलों की प्रशंसा की

 

19वें एशियाई खेल 23 सितंबर को चीन के हांगचो में उद्घाटित हुए। वर्तमान एशियाई खेलों में आधुनिक बुद्धिमान प्रौद्योगिकी, संपूर्ण हार्डवेयर सुविधाओं, आरामदायक व सुखद वातावरण और गर्मजोशी भरी सेवाओं की विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने प्रशंसा की। फिलीपींस की ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष, प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख अब्राहम टॉलेन्टिनो ने कहा कि हार्डवेयर की दृष्टि से हांगचो एशियाई खेल अब तक सर्वश्रेष्ठ है। खिलाड़ी गांव में सुविधाएं संपूर्ण हैं, जो उच्च तकनीकी तत्वों से भरपूर हैं।

फिलीपींस के प्रतिनिधिमंडल की उप प्रमुख निक्की चेन ने कहा कि खेलों के आयोजन में चीन की क्षमता पर हमारे एथलीटों पर गहरी छाप छोड़ी। हांगचो एशियाई खेलों में चाहे खानपान की आपूर्ति हो या हार्डवेयर सुविधाएं, वे पूरी तरह से ओलंपिक स्तर के हैं। फिलीपींस के राष्ट्रीय गो टीम के कोच वेनिस विंसेंट ने कहा कि एशियाई खेलों के आयोजन में चीन ने बड़ा प्रयास किया। सभी कर्मचारी गर्मजोशीपूर्ण व मैत्रीपूर्ण हैं और कमरे बड़े व उज्ज्वल हैं। सभी खिलाड़ी आरामदायक महसूस करते हैं और बेहतर स्थिति में हैं।

अफगानिस्तान की तायक्वोंडो राष्ट्रीय टीम के कोच बशीर टार्की ने कहा कि जब तक चीन खेलों का आयोजन करता है, खिलाड़ियों की सभी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है। तकनीकी रूप से चीन एक उन्नत देश है। खिलाड़ी गांव में सभी उपकरण आधुनिक हैं। अफगानिस्तान की मार्शल आर्ट टीम के खिलाड़ी मोहम्मद खालिद होटक ने कहा कि खेल गांव में उपकरण संपूर्ण हैं। स्मार्ट रोबोट चीजों का परिवहन करते हैं। हांगचो एक बहुत सुंदर शहर है। यहां का इतिहास और संस्कृति पुरानी है और लोग मेहमाननवाज़ हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें