Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी टीम ने हांगचो एशियाई खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीता

September 24, 2023

चीनी टीम ने हांगचो एशियाई खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीता

 

हांगचो एशियाई खेलों में रोइंग महिलाओं का लाइटवेट डबल स्कल्स फ़ाइनल 24 सितंबर को आयोजित हुआ। चीनी खिलाड़ी चओ च्याछी और छ्यो श्योफिंग ने स्वर्ण पदक जीता। यह वर्तमान एशियाई खेलों का पहला स्वर्ण पदक और चीनी टीम द्वारा हासिल पहला स्वर्ण पदक भी है। एथलीट चओ च्याछी हांगचो की रहने वाली हैं। अपने गृहनगर में स्वर्ण पदक जीतने की उनकी हमेशा की इच्छा थी।

चओ च्याछी ने प्राथमिक स्कूल की चौथी कक्षा से रोइंग सीखना शुरू किया। दो साल के प्रयास के बाद उन्होंने पहली बार खेलकूद में भाग लिया और हांगचो के शहरी खेलों में स्वर्ण पदक जीता। अच्छा परिणाम हासिल करने के लिए चओ च्याछी ने बड़ी मेहनत से अभ्यास किया। मुश्किलों के बावजूद चओ च्याछी कभी पीछे नहीं हटी और अंततः राष्ट्रीय टीम की सदस्य बनीं।

उन्होंने कई बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते। एशियाई खेलों में यह उनकी पहली भागीदारी है। चओ च्याछी और उनकी साथी छ्यो श्योफिंग ने कहा कि एशियाई खेलों के बाद वे अगले साल आयोजित होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए अच्छे से तैयारी करेंगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें