Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हांगचो एशियाई खेलों को एशियाई लोगों का मजबूत समर्थन क्यों मिल रहा है?

September 24, 2023

हांगचो एशियाई खेलों को एशियाई लोगों का मजबूत समर्थन क्यों मिल रहा है?

 

23 सितंबर की रात को, 19वें एशियाई खेल आधिकारिक तौर पर चीन के चच्यांग प्रांत के हांगचो शहर में उद्घाटित हुए। उद्घाटन समारोह में पूरे आयोजन स्थल में पानी को मुख्य तत्व के रूप में उपयोग किया गया है, जो “एशिया से ज्वार” की स्पष्ट व्याख्या करता है। इसका मतलब है कि नए युग में, चीन, एशिया और दुनिया एक लहर की तरह आगे बढ़ रहे हैं। वर्ष 1990 के पेइचिंग एशियाई खेलों और वर्ष 2010 के क्वांगचो एशियाई खेलों के बाद यह तीसरी बार है जब चीन ने एशियाई खेलों की मेजबानी की है।

एशियाई ओलंपिक परिषद के सभी 45 सदस्यों और 12,000 से अधिक एथलीटों ने प्रतिस्पर्धा के लिए साइन अप किया है। हांगचो एशियाई खेलों में कुल 40 प्रमुख इवेंटों की स्थापना की गयी, जो पूरे एशियाई क्षेत्र को कवर करते हैं और व्यापक रूप से एशियाई पारंपरिक खेल संस्कृति का प्रचार-प्रसार करते हैं। “सबसे बड़ा पैमाना, सबसे अधिक इवेंट, और सबसे व्यापक कवरेज”, ये हांगचो एशियाई खेलों की तीन विशेषताएं हैं। जो हांगचो एशियाई खेलों के प्रति चीन के मजबूत आह्वान और एशियाई लोगों की उत्सुकता और दृढ़ समर्थन को दर्शाता है।

एशिया में सबसे उच्च स्तरीय खेल आयोजन के रूप में, एशियाई खेलों में एशियाई लोगों की शांति, एकता और सहिष्णुता की खूबसूरत चाहत छिपी हुई है। उसी दिन, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हांगचो एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के स्वागत भोज में अपने भाषण में इस एशियाई खेलों के लिए अपनी उम्मीदें व्यक्त कीं, यानी शांति को बढ़ावा देने के लिए खेल का उपयोग करें, एकता को बढ़ावा देने के लिए खेल का उपयोग करें और सहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए खेल का उपयोग करें।

पिछले कुछ दशकों में, समग्र स्थिरता के कारण, एशियाई अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती रही है, जो विश्व अर्थव्यवस्था का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का अनुमान है कि एशिया वर्ष 2023 में वैश्विक आर्थिक विकास में 70 प्रतिशत से अधिक का योगदान देगा। “एशियाई चमत्कार” के निर्माण में एशियाई खेल एक गवाह, भागीदार और प्रवर्तक हैं। वर्तमान में, क्षेत्र के बाहर के कुछ देश, शीत युद्ध की मानसिकता के आधार पर, एशिया में संघर्ष पैदा कर रहे हैं और बढ़ा रहे हैं तथा क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को कमजोर कर रहे हैं।

इस स्थिति का सामना करने में एशियाई जनता खेल, जो मानव जाति के लिये एक आम भाषा है, के माध्यम से शांति का आह्वान करने, शिविरों के बीच टकराव का विरोध करने और अपनी मातृभूमि की शांति बनाए रखने के लिए उत्सुक हैं। हांगचो एशियाई खेल एशियाई लोगों की इस सरल इच्छा को लेकर आते हैं। एशिया एक बड़ा परिवार है और एकता एशियाई खेलों के मूल इरादों में से एक है।

पहले एशियाई खेल वर्ष 1951 में भारत के दिल्ली में आयोजित हुए थे। जो कई एशियाई देशों द्वारा औपनिवेशिक शासन से छुटकारा पाने और स्वतंत्रता और मुक्ति प्राप्त करने की पृष्ठभूमि में आयोजित किये गये थे। आज जब लोग एशियाई खेलों के बारे में बात करते हैं तो एकता और दोस्ती भी बहुत ज्यादा इस्तेमाल होने वाले शब्द हैं। हांगचो एशियाई खेलों का थीम नारा “हार्ट टू हार्ट, @फ्यूचर” है, जो एशियाई लोगों की आम आकांक्षाओं को दर्शाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें