विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे : भूपेन्द्र

देवरिया: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आज उत्तर प्रदेश के देवरिया में कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की थाती लेकर पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी तथा उन उपलब्धियों की बदौलत लोकसभा की सभी सीटे भाजपा फिर जीतेगी और तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनायेंगी। प्रदेश.

- विज्ञापन -

देवरिया: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आज उत्तर प्रदेश के देवरिया में कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की थाती लेकर पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी तथा उन उपलब्धियों की बदौलत लोकसभा की सभी सीटे भाजपा फिर जीतेगी और तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनायेंगी।

प्रदेश अध्यक्ष चौधरी यहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रवादी विचारधारा एवं कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही लोकसभा चुनाव में हम फिर एक बार बहुत भारी सफलता प्राप्त करेंगे।कार्यकर्ताओ के बल पर ही हमने दो सांसदों की पार्टी से शुरू करके ही इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में प्रदेश के कई जिलों में नये जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया गया है। संगठन को मजबूत करना एवं कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के मकसद से नये जिलाध्यक्ष बनाये गये है। भाजपा में सभी लोगों का अलग-अलग काम एवं जिम्मेदारी है।

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में टिकट बाटेंगे कि टिकट मांगेंगे वह समय तय करेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी,प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने शहर की भीखमपुर रोड स्थित संस्कृति मैरिज हॉल बूथ संख्या 198,199 पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए।

Latest News