Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुजफ्फरनगर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार को लगाई फटकार

September 25, 2023

मुजफ्फरनगर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार को लगाई फटकार

जांच के लिए प्रदेश सरकार को आईपीएस अधिकारी नियुक्त करने को कहा
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक शिक्षिका द्वारा छात्र को उसी के सहपाठियों से थप्पड़ मरवाने के मामले में जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से आईपीएस अधिकारी नियुक्त करने को कहा है। वहीं, न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह मौखिक टिप्पणी की, जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा अपने शिक्षक के निर्देश पर रोते हुए मुस्लिम छात्र को पीटने की घटना पर चिंता जताई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्रथम दृष्टया यह शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें