Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ पुलिस ने हेरोइन सहित आरोपी किया काबू

September 25, 2023

चंडीगढ़ पुलिस ने हेरोइन सहित आरोपी किया काबू

चंडीगढ़ पुलिस को ड्रग सप्लायर्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता मिली है। एएनटीएफ की एक टीम ने मुकेश कुमार नाम के एक ड्रग सप्लायर को पकड़ा और उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी को पलसोरा चौकी, चंडीगढ़ के पास गश्त के दौरान शक के आधार पर पकड़ा। जांच के दौरान उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि वह खुद नशे का आदी है और अमृतसर तथा आसपास के क्षेत्र से नशीला पदार्थ खरीदता था तथा नशेड़ी लोगों को ऊंचे दाम पर बेचता था। इस प्रकार आसानी से पैसा कमाता था। आरोपी मुकेश कुमार को माननीय जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें