Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi ने दी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई

September 26, 2023

Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi ने दी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को उनके 91वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने तथा स्वस्थ जीवन की कामना की हैं। खड़गे ने ट्वीट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा , “ मैं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई देता हूं। राजनीति में उनकी जैसी सादगी, गरिमा और शालीनता दुर्लभ है। एक सच्चा राष्ट्रभक्त प्रधानमंत्री, जिनके कार्य उनके शब्दों से अधिक बोलते हैं, राष्ट्र के लिए उनके असाधारण योगदान के हमेशा आभारी हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाल और लंबे जीवन की कामना करता हूं।”

 राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा, कि पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की सत्यनिष्ठा, राष्ट्र निर्माण और जनता के आर्थिक उत्थान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता मेरे लिए सदैव प्रेरणा बनी रहेगी। उनके जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, कि मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। एक नेता के रूप में, उन्होंने हमें राजनीति में धैर्य और विनम्रता का मूल्य दिखाया। एक प्रधान मंत्री के रूप में, उनकी ईमानदारी, साहस, दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता ने हमारे देश को आत्म-विश्वास और गौरव के साथ 21वीं सदी में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया। हमेशा गहरा सम्मान।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें