Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रेटर नोएडा : 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 26, 2023

ग्रेटर नोएडा : 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर इलाके में 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हुई है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।थाना जेवर पुलिस ने अभियुक्त महेश पुत्र खजान सिंह निवासी ग्राम जहांगीरपुर, थाना जेवर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने सोमवार को पुलिस को जानकारी दी कि एक युवक ने उसकी 4 वर्ष उम्र की बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया है। बच्ची की हालत गंभीर है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

थाना जेवर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तारी करने के लिए टीम गठित की। गोपनीय सूचना के आधार पर थाना जेवर पुलिस अभियुक्त गिरफ्तारी के लिए चेकिंग कर रही थी, तभी जानकारी मिली की अभियुक्त महेश चांचली मार्ग के बाग में छिपा है। पुलिस टीम ने बाग में जाकर अभियुक्त महेश को सरेंडर करने को कहा। मगर महेश ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी करवाई में अभियुक्त महेश के पैर में गोली लगी ओर अभियुक्त महेश को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 1 खोखा कारतूस व 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें