Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने कार मुक्त दिवस को चिन्हित करने के लिए करनाल में चलाई मोटरसाइकिल

September 26, 2023

हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने कार मुक्त दिवस को चिन्हित करने के लिए करनाल में चलाई मोटरसाइकिल

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कार मुक्त दिवस को चिन्हित करने के लिए करनाल में हवाई अड्डे तक मोटरसाइकिल चलाई। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मोटरसाइकिल चलाते हुए खुद की वीडियो पोस्ट की है।वीडियो में खट्टर एक खाली सड़क पर हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल चला रहे हैं जिसमें उनके पीछे सुरक्षार्किमयों का समूह मोटरसाइकिल पर चल रहा है।

कार मुक्त दिवस हो या मादक पदार्थ मुक्त हरियाणा बनाने का संकल्प, बिना जनसहयोग के इन्हें पूरा नहीं किया जा सकता। खट्टर ने लिखा, कार मुक्त दिवस पर मैनें भी आज करनाल हवाईअड्डे तक मोटरसाइकिल चलाकर कार यातायात को कम करने की पहल में छोटा सा योगदान दिया है। मुझे उम्मीद है कि राज्य के लोग इस संदेश को बढ़ाएंगे और लोगों को एक दिन के लिए कार का प्रयोग नहीं करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। मुख्यमंत्री ने पूर्व में घोषणा की थी कि करनाल में हर मंगलवार को कार मुक्त दिवस मनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें