Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

 न्यूजीलैंड ने 2008 के बाद बांग्लादेश में पहली वनडे श्रृंखला जीती 

September 26, 2023

 न्यूजीलैंड ने 2008 के बाद बांग्लादेश में पहली वनडे श्रृंखला जीती 
मीरपुर: न्यूजीलैंड ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीती।यह 2008 के बाद पहला अवसर है जबकि न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश में वनडे श्रृंखला जीती।बांग्लादेश की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.3 ओवर में 171 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड ने 34.5 ओवर में तीन विकेट पर 175 रन बनाकर जीत दर्ज की।
न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज विल यंग ने 80 गेंद पर 70 रन बनाए जबकि हेनरी निकोल्स ने नाबाद 50 रन की पारी खेली।इससे पहले बांग्लादेश की तरफ से कार्यवाहक कप्तान नजमुल हसन शंटो ने सर्वाधिक 76 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज एडम मिल्न ने 34 रन देकर चार विकेट लिए।पहला मैच बारिश की भेंट चढऩे के बाद न्यूजीलैंड ने शनिवार को दूसरे मैच में 86 रन से जीत दर्ज की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें