Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लालबागचा राजा मंदिर में भीड़ में पत्नी का हाथ थामे दिखे सोनू सूद, फराह खान और श्रेयस तलपड़े भी हुए स्पॉट

September 26, 2023

लालबागचा राजा मंदिर में भीड़ में पत्नी का हाथ थामे दिखे सोनू सूद, फराह खान और श्रेयस तलपड़े भी हुए स्पॉट

मुंबई: एक्टर सोनू सूद, श्रेयस तलपड़े और फिल्म निर्माता फराह खान ने मंगलवार को गणोशोत्सव के अवसर पर बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए लालबागचा राजा का दौरा किया।पंडाल में सोनू सफेद कुर्ते में नजर आ रहे हैं और कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सोनाली भी थी। भीड़ के बीच से [पत्नी का हाथ थामे सोनू सूद मंदिर की ओर बढ़ते दिखाई दिए।

उन्होंने उत्साह बढ़ा रहे प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाया और ‘गणपति बप्पा मोरया‘ का जयकारा लगाया।वहीं, फराह ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आई। उन्होंने अपने लुक को लॉन्ग नेकपीस से पूरा किया। इनके अलावा कड़ी सुरक्षा के बीच श्रेयस तलपड़े भी अपनी बेटी आद्या के साथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने अपनी बेटी को गोद में उठाया हुआ था।श्रेयस ने ग्रीन कलर का कुर्ता पहना था, जबकि उनकी बेटी ने मैचिंग हेयरबैंड के साथ पिंक फ्रॉक पहना हुआ था।

सोनू फिलहाल पंजाब के अमृतसर में अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फतेह की शूटिंग कर रहे हैं, जो साइबर क्राइम पर आधारित है।फिल्म का निर्देशन वैभव मिश्र ने किया है और मुख्य जोड़ी के रूप में सोनू और जैकलीन हैं। फिल्म में शिवज्योति राजपूत और विजय राज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।श्रेयस के दो प्रोजेक्ट इमरजेंसी और मन्नू और मुन्नी की शादी पाइपलाइन में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें