Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिग्नेचर ग्लोबल के शेयर करीब 16 प्रतिशत उछाल के साथ बाजार में सूचीबद्ध

September 27, 2023

सिग्नेचर ग्लोबल के शेयर करीब 16 प्रतिशत उछाल के साथ बाजार में सूचीबद्ध

नयी दिल्ली: रियल्टी कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) के शेयर निर्गम मूल्य 385 रुपये से करीब 16 के उछाल के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर शेयर ने निर्गम मूल्य से 15.58 प्रतिशत चढक़र 445 रुपये पर शुरुआत की। बाद में 17.16 प्रतिशत के उछाल के साथ 451.10 रुपये पर पहुंच गए। एनएसई पर शेयर 15.32 प्रतिशत के उछाल के साथ 444 रुपये पर सूचीबद्ध हुए।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 6,280.83 करोड़ रुपये था। सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत शुक्रवार को 11.88 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ का कुल आकार 730 करोड़ रुपये का है। इसमें 603 करोड़ रुपये के नए शेयरों की पेशकश तथा बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत 127 करोड़ रुपये के शेयर हैं। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 366-385 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

ये भी पढ़ें: पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाए एलोवेरा-शहद का ये घरेलू नुस्खा, जानें कैसे करें इस्तेमाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें