Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाए एलोवेरा-शहद का ये घरेलू नुस्खा, जानें कैसे करें इस्तेमाल

May 1, 2026

पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाए एलोवेरा-शहद का ये घरेलू नुस्खा, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Aloe Vera Gel-Honey Face Pack: आजकल लोग केमिकल प्रोडक्ट्स से दूर रहकर नेचुरल स्किन केयर की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में एलोवेरा और शहद का मिश्रण एक असरदार घरेलू उपाय के रूप में उभरकर सामने आया है। यह दोनों ही चीजें त्वचा की देखभाल के लिए लंबे समय से इस्तेमाल किए जाते रहे हैं और जब इन्हें साथ मिलाया जाता है, तो इनके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। चलिए जानते हैं वो फायदे कौन से हैं?

त्वचा को देता है गहरा पोषण

एलोवेरा और शहद का कॉम्बिनेशन त्वचा को अंदर तक नमी प्रदान करता है। यह मिश्रण स्किन को बिना ऑयली बनाए मुलायम और फ्रेश बनाए रखता है। खासतौर पर ऑयली और मिक्स स्किन वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प माना जाता है।

मुंहासों से दिलाए राहत

बता दें कि अगर आप पिंपल्स की समस्या से परेशान हैं, तो यह मिश्रण आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा पर बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं, वहीं एलोवेरा त्वचा की सूजन को शांत करता है और उसे जल्दी ठीक होने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें:

दाग-धब्बों को करता है हल्का

नियमित इस्तेमाल से यह फेस पैक चेहरे के काले धब्बों और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को रिपेयर करते हैं और उसकी रंगत में सुधार लाते हैं। साथ ही, यह स्किन को टाइट रखने और फाइन लाइन्स कम करने में भी सहायक माना जाता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

इस घरेलू नुस्खे को अपनाना बेहद आसान है। एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और करीब 15-20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। नियमित उपयोग से बेहतर परिणाम देखे जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :

ध्यान रखने वाली बातें

हालांकि यह एक प्राकृतिक उपाय है, लेकिन इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। हर किसी की त्वचा अलग होती है, इसलिए किसी भी नई चीज को लगाने से पहले सावधानी जरूरी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें