Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय स्क्वाश टीम का विजय अभियान जारी

September 27, 2023

भारतीय स्क्वाश टीम का विजय अभियान जारी

हांगझोउ: भारतीय स्क्वाश खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एशियाई खेलों में बुधवार को पुरूष और महिला वर्ग में आसान जीत दर्ज की। महिला टीम ने नेपाल को हराया जबकि पुरूष टीम ने कुवैत को मात दी। दोनों टीमों ने 3.0 के अंतर से मुकाबला जीता। पहले मैच में 15 वर्ष की अनाहत सिंह ने कृष्णा थापा को 11.7, 11.1, 11. 2 से हराया। वहीं जोशना चिनप्पा ने बिपाना बी को 11.4, 11.2, 11.2 से मात दी। दीपिका पल्लीकल ने स्वस्तानी श्रेष्ठ को 11.1, 11.3, 11.2 से हराया। भारतीय महिला टीम ने इससे पहले पाकिस्तान को 3.0 से हराया था।

तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय महिला टीम को पूल बी में मलेशिया, मकाउ, चीन, पाकिस्तान और नेपाल के साथ रखा गया है। भारतीय पुरूष टीम के लिये अभय सिंह ने अली अलरामेजी को 11.7, 11.6,11.6 से मात दी। छठी बार एशियाई खेलों में भाग ले रहे सौरव घोषाल दो 1.2 से पिछड़ रहे थे जब उनके विरोधी अब्दुल्ला अलमेजायेन को चोट के कारण रिटायर होना पड़ा। इसके बाद महेश मनगांवकर ने फाला मोहम्मद को 11.7, 11.1, 11.2 से हराया। भारतीय महिला टीम अब मकाउ से खेलेगी जबकि पुरूष टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। पूल ए और बी से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें