Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने ब्रिटेन की कंपनियों से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का किया आह्वान

September 27, 2023

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने ब्रिटेन की कंपनियों से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का किया आह्वान
लंदन: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित होने वाले ‘डेस्टिनेशन उत्तराखंड ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट’ के लिए ब्रिटेन की कंपनियों तथा संस्थानों को आमंत्रित करते हुए उनसे राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का आह्वान किया। ‘डेस्टिनेशन उत्तराखंड ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट’ आठ-नौ दिसंबर को देहरादून में आयोजित किया जाएगा।
लंदन में मंगलवार को रोड शो के दौरान धामी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने निर्माण कंपनी उषा ब्रेको के साथ एक हजार करोड़ रुपये के एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में पर्यटन, दवा से लेकर वाहनों के पुरजों और शिक्षा के क्षेत्र में निवेश के फायदों को रेखांकित किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, ‘‘ संयुक्त राष्ट्र और उत्तराखंड के बीच अधिक आर्थिक तथा सांस्कृतिक सहयोग के अवसर तलाशने के लिए…मैं यहां ब्रिटेन में हूं। उन्होंने कहा कि जब आप उत्तराखंड आएंगे…तो हर रास्ता आपको नई मंजिल पर ले जाएगा..योग तथा आयुर्वेद का विश्वव्यापी केंद्र राज्य में स्थित है और हिन्दू धर्म से भी देव भूमि उत्तराखंड का गहरा नता है।
धामी ने कहा, ‘‘ हमारा मकसद अपनी अद्वितीय प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखते हुए उत्तराखंड राज्य को भरत में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करना है। र्बिमंघम में आज यानी बुधवार को ऐसा ही एक रोड शो आयोजित किया जाएगा।  धामी चार दिवसीय ब्रिटेन यात्रा पर हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें