Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीरी पंडित हत्या मामले की जांच के लिए एसआईए 7 जगहों पर की छापेमारी

September 28, 2023

कश्मीरी पंडित हत्या मामले की जांच के लिए एसआईए 7 जगहों पर की छापेमारी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने इस साल की शुरुआत में कश्मीरी पंडित की हत्या की चल रही जांच के तहत बुधवार को दक्षिण कश्मीर में सात स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एटीएम गार्ड के रुप में काम करने वाले कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की 26 फरवरी को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अचन इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

शर्मा की हत्या के मामले की जांच शुरु में पुलवामा पुलिस ने की थी और बाद में इसे एसआईए कश्मीर को स्थानांतरित कर दिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि एसआईए कश्मीर ने दिन के दौरान तीन जिलों में एक पूर्व-भोर अभियान चलाया, जो पुलवामा पुलिस से मामले की जांच एजेंसी द्वारा अपने हाथ में लेने के बाद से चौथे दौर की तलाशी है। उन्होंने कहा कि बुधवार को अनंतनाग और शोपियां में तीन स्थानों और पुलवामा में एक स्थान पर तलाशी ली गई। विशेष नामित न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में सात विशेष टीमों द्वारा तलाशी ली गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें