Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

22 दिसंबर को होगी फिल्म डंकी रिलीज, शाहरुख ने लगाई मुहर

September 27, 2023

मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान ने बताया कि उनकी फिल्म डंकीह्व पूरी हो चुकी है और यह काफी मजेदार व भावनात्मक फिल्म है।लगातार दो फिल्म जवानऔर पठान की सफलता से गदगद खान ने बुधवार को ‘एक्स’ पर प्रशंसकों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान कई सवालों के जवाब दिए।इस दौरान प्रशंसकों ने निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ खान की पहली फिल्म ह्लडंकीह्व के बारे में सवाल पूछे।

फिल्म के बारे में एक प्रशंसक के सवाल पर खान (57) ने लिखा, ह्लडंकी पूरी हो चुकी है और यह काफी अच्छी फिल्म है। डंकी में अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी अभिनय किया है। हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों की लिखी यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी। एक प्रशंसक ने खान से पूछा कि क्या ह्लडंकीह्व में पठान और जवान की तरह एक्शन सीन होंगे, तो उन्होंने कहा, ह्लडंकी काफी मजेदार और भावनात्मक फिल्म है। यह राजू सर की दुनिया है मेरे भाई। थोड़ा सा एक्शन मैंने डाल दिया है..पता नहीं सर रखें या न रखें.. वो एडिटर भी हैं न। एक प्रशंसक ने पूछा कि ह्लडंकीह्व क्रिसमस पर ही आएगी न, तो खान ने कहा, डंकी फिक्स है यार। और क्या करूं माथे पर गुदवा लूं। पठान और जवान के बाद ह्लडंकीह्व खान की इस साल रिलीज होने वाली तीसरी फिल्म होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें