Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंचकूला में नगर निगम के तीन अफसरों पर हमला, बंधक बनाकर ज़िंदा जलाने की कोशिश

September 28, 2023

पंचकूला में नगर निगम के तीन अफसरों पर हमला, बंधक बनाकर ज़िंदा जलाने की कोशिश

पंचकूला के गांव मोगी नंद के पास नगला गांव में एक दीवार तोड़ने गई नगर निगम की टीम पर गांव वासियों के कुछ शरारती लोगों ने हमला किया। नगर निगम के तीन अफसर पर लाठी डंडों से हमला किया गया और तीन गाड़ियां भी तोड़ डाली। दीवार तोड़ने गई नगर निगम की टीम में जेई सुशील कुमार, जेई मदनलाल और संजीव कुमार बिल्डिंग इंस्पेक्टर को पहले डंडों से पीटा गया। उसके बाद एक कमरे में ले जाकर बंधक बनाकर उनको यह कहा गया कि ज्यादा चिल्लाए तो तुम्हें यहीं पर जिंदा जला दिया जाएगा और उन सभी अफसरों के फोन भी जब्त कर लिए गए।

जेई नगर निगम के सुशील कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि शामलात जमीन को खाली करवाया जाए और हम उसी जमीन को खाली करवाने के लिए एक दीवार को तोड़ने गए थे। जिसमें डीसी साहब ने आदेश दिए थे और हम उसी दीवार को तोड़ने गए तो यह सभी घटना हमारे साथ हुई। चंडी मंदिर एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि हमने मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें