Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hyderabad में 5 किलो के गणेश लड्डू की इतने करोड़ रुपए में हुआ नीलामी

September 28, 2023

Hyderabad में 5 किलो के गणेश लड्डू की इतने करोड़ रुपए में हुआ नीलामी

हैदराबादः हैदराबाद के बंदलागुडा में पांच किलोग्राम का गणेश लड्डू गुरुवार को रिकॉर्ड 1.26 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ। नीलामी सनसिटी में रिचमंड विला सोसायटी में हुई। सोसायटी की महिलाओं का एक समूह मिठाई खरीदने के लिए एकत्र हुआ। पिछले साल इस लड्डू की कीमत 60.48 लाख रुपए थी। आयोजकों ने कहा कि इस पैसे का इस्तेमाल चैरिटी कार्यों में किया जाएगा। इस बीच, प्रसिद्ध 21 किलोग्राम बालापुर गणेश लड्डू 27 लाख रुपए में नीलाम हुआ।

तुर्कयमजल के दसारी दयानंद रेड्डी, जिन्होंने इस साल इसे खुली नीलामी में खरीदा था, अपनी जीत से खुश थे क्योंकि आखिरी बार वह मामूली अंतर से हार गए थे। 2022 में इस लड्डू को स्थानीय किसान वी. लक्ष्मा रेड्डी ने 24.60 लाख रुपये में खरीदा था।बालापुर गांव में वार्षिक नीलामी वार्षकि गणोश विसजर्न जुलूस की शुरुआत का प्रतीक है, जो शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर हैदराबाद के मध्य में हुसैन सागर झील तक पहुंचती है।

स्थानीय नेताओं की उपस्थिति में आयोजित नीलामी में गैर-स्थानीय लोगों सहित कुल 35 बोलीदाताओं ने भाग लिया। सैकड़ों भक्तों के जोरदार जयकारों के बीच, खुली नीलामी में भाग लेने वालों ने लड्डुओं के लिए बोली लगाई, जिसके बारे में उनका मानना है कि यह उनके लिए सौभाग्य लाता है। हर साल नीलामी का आयोजन करने वाली बालापुर गणोश उत्सव समिति के अनुसार, 1994 में आयोजित पहली नीलामी में लड्डू 450 रुपए में बेचा गया था। इसे कोलानू मोहन रेड्डी ने खरीदा था, जो लगातार पांच वर्षों तक सफल बोलीदाता बने रहे।

जैसे ही उन्होंने बोली जीतकर समृद्धि का दावा किया, लड्डू और अधिक लोकप्रिय हो गया। तब से, इस मिठाई की लोकप्रियता और कीमत में वृद्धि हुई है। ऐसा माना जाता है कि इससे विजेता को समृद्धि मिलती है, इसलिए हर साल व्यवसायी और राजनेता बोली लगाने के लिए एक-दूसरे से होड़ करते हैं। विजेता न केवल लड्डुओं के टुकड़े अपने परिवार और दोस्तों के बीच बांटते हैं, बल्कि अवशेषों को अपने कृषि क्षेत्रों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों में भी छिड़कते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें