Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

अफगान खिलाड़ियों और चीनी छात्रों के बीच कार्यक्रम

September 28, 2023

अफगान खिलाड़ियों और चीनी छात्रों के बीच कार्यक्रम

एशियाई खेलों के बारे में जानकारी बढ़ाने के लिए चाइना मीडिया ग्रुप के अधीनस्थ एशियाई और अफ़्रीकी केंद्र ने 27 सितंबर को चच्यांग प्रांत स्थित संवाददाता स्टेशन के साथ एशियाई खेलों को साझा करें शीर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया।

अफगानिस्तान की क्रिकेट, मार्शल आर्ट, भारोत्तोलन और जूडो टीमों के 27 खिलाड़ियों ने हांगचो नॉर्मल विश्वविद्यालय के अधीनस्थ तोंगछंग मिडिल स्कूल जाकर छात्रों के साथ बातचीत की।

कार्यक्रम में अफगान एथलीटों ने चीनी संस्कृति का अनुभव किया और छात्रों के सामने क्रिकेट आदि खेलों का प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान के खेल प्रशिक्षण ब्यूरो के प्रवक्ता अटल मशवानी ने कहा कि एशियाई खेल मित्रता और आदान-प्रदान मजबूत करने का मंच है। अफगानिस्तान और चीन एक दूसरे से सीख सकते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें