Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा : गणोश मूर्ति विसजर्न के लिए मयूर विहार में यमुना नदी गए 4 बच्चे डूबे, दो की हुई मौत, 2 की हालत गंभीर

September 28, 2023

नोएडा : गणोश मूर्ति विसजर्न के लिए मयूर विहार में यमुना नदी गए 4 बच्चे डूबे, दो की हुई मौत, 2 की हालत गंभीर

नोएडा:  गणोश उत्सव के बाद विसजर्न के दौरान एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें नोएडा के निठारी में रहने वाले चार बच्चे यमुना नदी में डूब गए, जिनमें से दो बच्चों की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मेरी जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को नोएडा के ग्राम निठारी गली नंबर 2 स्थित घर में हुई पूजा के बाद गणोश मूर्त िको विसजर्न के लिए पारिवारजनों द्वारा दिल्ली के मयूर विहार ले जाया गया, जहां पर विसजर्न करते समय चार बच्चे दलदल में फंसकर डूब गए। उन्हें पारिजनों ने बचाकर चाइल्ड पीजीआई हॉस्पिटल सेक्टर 30 में भर्ती कराया। वहां नीरज पुत्र धीरज उम्र 15 वर्ष एवं कृष्ण पुत्र धीरज उम्र 5 वर्ष के उपचार के दौरान मौत हो गई। सचिन पुत्र धीरज उम्र 17 वर्ष को प्राथमिक उपचार किया जा रहा है और अभिषेक पुत्र नेतराम को कैलाश हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें