Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमिताभ बच्चन ने की आलिया-रणबीर की तारीफ, कहा- ‘वे प्रतिभाशाली कलाकार और अच्छे इंसान हैं’

September 29, 2023

अमिताभ बच्चन ने की आलिया-रणबीर की तारीफ, कहा- ‘वे प्रतिभाशाली कलाकार और अच्छे इंसान हैं’

नई दिल्ली : बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की और उन्हें ‘प्रतिभाशाली कलाकार’ बताया। क्विज-बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 15 के एपिसोड 34 में होस्ट अमिताभ बच्चन ने भोपाल के नरेश रातारे का हॉट सीट पर स्वागत किया।

10,000 रुपये के लिए उनसे सवाल पूछा गया: इनमें से किस फिल्म के लीड कपल ने 2022 में शादी की है? दिए गए विकल्प थे : ‘जग्गा जासूस’, ‘सांवरिया’, ‘ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन – शिव’, और ‘ये जवानी है दीवानी’।कंटेस्टेंट ने सही उत्तर दिया जो ‘ब्रह्मास्त्र’ था।इस पर बिग बी ने कहा, ’आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 2022 में शादी की थी। वे प्रतिभाशाली कलाकार हैं और दोनों बहुत अच्छे इंसान भी हैं।’कंटेस्टेंट ने कहा : ‘सर, आप भी वहां थे।‘ जिस पर उन्होंने जवाब दिया: ‘मुझे नहीं पता कि मैं इसमें था या नहीं, लेकिन वे फिल्म में प्रमुख थे।‘

‘ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन- शिव’ 2022 की फैंटेसी एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जो अयान मुखर्जी द्वारा लिखित और निर्देशित है और करण जौहर, अपूर्व मेहता, नमित मल्होत्रा और अयान मुखर्जी द्वारा निर्मति है।फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय, अक्किनेनी नागार्जुन और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान सहित कई कलाकार कैमियो भूमिका में हैंआलिया और रणबीर अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंधे और कपल की एक बेटी राहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, आलिया को हाल ही में रणवीर सिंह के साथ रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रानी चटर्जी के रूप में देखा गया था। वह अमेरिकी जासूसी एक्शन थ्रिलर ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में भी नजर आई थीं। फिल्म में गैल गैडोट मुख्य भूमिका में हैं।वहीं, रणबीर आखिरी बार ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आए थे। उसके बाद पाइपलाइन में ‘एनिमल’ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें