Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को दी मंजूरी

September 29, 2023

राष्ट्रपति ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को दी मंजूरी

महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला आरक्षण बिल यानि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को आज मंजूरी दे दी है। वहीं आपको बता दें कि ये विधेयक 20 सितंबर को लोकसभा और 21 सितंबर को राज्यसभा में पारित हुआ था। किसी भी विधेयक के संसद से दोनों सदनों से पारित होने के बाद उसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाता है ताकि वो कानून बन सके। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूरी मिलने से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें