Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़ में PM मोदी आज BJP की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में होंगे शामिल

September 30, 2023

छत्तीसगढ़ में PM मोदी आज BJP की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में होंगे शामिल

बिलासपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रओं के समापन समारोह में शामिल होंगे। पिछले तीन महीने में यह प्रधानमंत्री की छत्तीसगढ़ की तीसरी यात्र होगी। राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि प्रधानमंत्री शनिवार दोपहर दो बजे बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो परिवर्तन यात्रओं के समापन समारोह परिवर्तन महासंकल्प रैली को संबोधित करेंगे।

साव के मुताबिक, पहली परिवर्तन यात्र 12 सितंबर को दंतेवाड़ा (दक्षिणी छत्तीसगढ़) से, जबकि दूसरी 15 सितंबर को जशपुर (उत्तरी छत्तीसगढ़) से निकाली गई थी।उन्होंने बताया कि दोनों यात्रओं ने 87 विधानसभा क्षेत्रों (कुल 90 में से) में तीन हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। बिलासपुर में समापन से पहले इन यात्रओं में 83 स्वागत सभाएं, चार रोड शो और विभिन्न सार्वजनिक सभाएं हुईं।साव के अनुसार, यात्र में नक्सल प्रभावित बीजापुर, सुकमा और अंतागढ़ निर्वाचन क्षेत्रों को शामिल नहीं किया गया है, लेकिन जब यात्र आसपास के निर्वाचन क्षेत्रों से गुजरी, तब इन निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित लोग इसमें शामिल हुए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यात्र के दौरान विभिन्न स्थानों पर हुई बारिश भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के मनोबल को कम नहीं कर सकी और सभी दोनों यात्रओं में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।साव ने दावा किया कि दोनों यात्रओं में लगभग 50 लाख लोगों की भागीदारी ने परिवर्तन की लहर को तूफान में बदल दिया है और आगामी चुनावों में कांग्रेस राज्य की सत्ता से बाहर हो जाएगी। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल को सुरक्षा घेरे में रखा गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए पुलिस, विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी), छत्तीसगढ़ सश बल, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और होमगार्ड के 1500 जवान तैनात किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर के तीन किलोमीटर के दायरे को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है और वहां ड्रोन रोधी बंदूकें भी तैनात की गई हैं।

छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार कांग्रेस से हार गई थी। 15 वर्ष तक सत्ता में रही भाजपा को इस चुनाव में केवल 15 सीटें ही मिल सकी थीं। कांग्रेस ने राज्य की 90 में से 68 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस के पास वर्तमान में 71 सीटें हैं। भाजपा ने पिछले महीने 21 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। निर्वाचन आयोग ने अभी तक विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें