Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

ड्रग्स माफिया का सरगना गिरफ्तार, 885 ग्राम चरस बरामद

October 1, 2023

ड्रग्स माफिया का सरगना गिरफ्तार, 885 ग्राम चरस बरामद

चंडीगढ़ : ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान के तहत अपराध शाखा की टीम ने बीती 29 सितंबर को एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिसके कब्जे से 985 ग्राम चरस बरामद हुई थी। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय अशोक महतो के रूप में हुई थी। जिसे अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था।

पूछताछ में आरोपी ने अपने एक सहयोगी के बारे में बताया। जिसकी गिरफ़्तारी के लिए डीसीसी की एक टीम ने सहजादपुर, जिला अंबाला, हरियाणा में छापेमारी की और संतोष महतो को गिरफ्तार करने में सफल रही। उसके कब्जे से 885 ग्राम चरस बरामद हुई।

जानकारी के अनुसार आरोपी संतोष महतो गिरोह का सरगना है और काफी शातिर है और काफी समय से अवैध तस्करी का कारोबार कर रहा था। पुलिस पदाधिकारियों के ईमानदार एवं कठोर प्रयास से अभियुक्त अशोक महतो एवं सह अभियुक्त संतोष महतो को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी संतोष महतो को माननीय न्यायालय में पेश किया गया और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें