Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वच्छता को बनाएं अपनी जीवनशैली का अहम हिस्सा: गुरसिमर सिंह

October 1, 2023

स्वच्छता को बनाएं अपनी जीवनशैली का अहम हिस्सा: गुरसिमर सिंह

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि देने के लिए उनकी जयंती पर स्वच्छ्ता पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छ्ता श्रमदान का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नूरपुर में भी इस मुहिम का आयोजन एसडीएम गुरसिमर सिंह के नेतृत्व में किया गया। जिसमें एनडीआरएफ,एनएचएआई, नगर परिषद, एनएसएस तथा स्कूली बच्चों द्वारा नूरपुर किला,कोर्ट परिसर,इको पार्क,चौगान बाज़ार,नूरपुर शहर तथा नूरपुर तालाब में स्वच्छ्ता श्रमदान दिया गया।

इस अवसर पर एसडीएम गुरसिमर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के आह्वान पर प्रदेश भर में स्वच्छ्ता अभियान का आयोजन किया जा रहा है । इसके तहत नूरपुर में भी लोगों द्वारा स्वच्छ्ता श्रमदान दिया गया। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का अहम हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि गांधी जी ने भी स्वच्छता को अपने जीवन का एक अहम हिस्सा माना था तथा उनके इन्हीं सपनों को साकार करने के लिये अपने-अपने क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर व स्वस्थ बनाने में लोगों की शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित बनाना जरूरी है ताकि पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जा सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्वच्छता मुहिम से जुड़ कर अपने आसपास की जगहों को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। एसडीएम ने बताया कि एनडीआरएफ द्वारा नूरपुर किला परिसर तथा तालाब को स्वच्छ बनाए रखने के लिए गोद भी लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें