Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

रविवार को मां के दर लगी भक्तों की भीड़, सुबह चार बजे खोले गए मन्दिर के कपाट

October 1, 2023

रविवार को मां के दर लगी भक्तों की भीड़, सुबह चार बजे खोले गए मन्दिर के कपाट

शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मन्दिर में रविवार को भक्तों की चहल पहल माता रानी के दरबार में लगी रही।रविवार का दिन होने के कारण तड़के सुबह चार बजे ही मन्दिर के कपाट श्रदालुओं की सुविधा के लिए खोल दिए गए थे वंही दोपहर बारह बजे तक श्रदालुओं की लाइनें पुराने बस स्टैंड तक पहुंच चुकी थी लेकिन फिर भी माता रानी के भक्तों को माता रानी के दर्शन आधे से एक घंटे के अंदर हो रहे थे।लाइन व्यवस्था बनाने के लिए जगह जगह पर पूर्व सैनिक और होमगार्ड के जवान डयूटी दे रहे थे जिस कारण लाइन व्यवस्था काफी बेहतर चली हुई थी वंही बाज़ार में धूप से बचने के लिए छायादार टैंट भी लगाए गए थे मन्दिर आने वाले सभी श्रदालुओं को दो लाइनों में माता रानी के दर्शनों को भेजा जा रहा था।रविवार को शाम तक करीब बारह हजार श्रदालु माता रानी के दरबार में हाजिरी लगा चुके थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें